दृश्यम 3: जयदीप अहलावत का बड़ा बयान, नहीं करना चाहते अब ऐसा रोल; शाहरुख खान के साथ इस फिल्म में आएंगे नजर

अभिनेता जयदीप अहलावत अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है। अब अभिनेता को उम्मीद है कि 'दृश्यम 3' की सफलता उनके करियर में अच्छे बदलाव लेकर आएगी। हाल ही में एक बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वह आगे किस तरह के किरदार निभाना चाहते हैं। ब्लॉकबस्टर सफलता से करियर में क्या बदलाव चाहते हैं जयदीप वैरायटी इंडिया से बातचीत के दौरान जयदीप अहलावत से पूछा गया कि किसी फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने से एक अभिनेता के करियर पर क्या असर पड़ता है। इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें अभी नहीं पता कि इससे उनके करियर में क्या बदलाव आएगा, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि ये बदलाव अच्छे होंगे। अभिनेता ने कहा, 'ब्लॉकबस्टर सफलता से मेरा करियर किस तरह बदलेगा, मुझे नहीं पता। लेकिन जो भी बदलाव होगा, उम्मीद है कि वह अच्छा होगा। मैं चाहता हूं कि मुझे अच्छे और चुनौतीपूर्ण किरदारों के ऑफर मिलें। मैं यह नहीं चाहता कि मुझसे बार-बार पुलिसवाले का किरदार निभाने के लिए कहा जाए।'

#Bollywood #Entertainment #National #Drishyam3 #Drishyam3AjayDevgn #DrishyamTheConclusion #JaideepAhlawat #JaideepAhlawatDrishyam3 #JaideepAhlawatDrishyam #Drishyam3JaideepAhlawat #Drishyam3BoxOfficeCollection #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 11, 2026, 19:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




दृश्यम 3: जयदीप अहलावत का बड़ा बयान, नहीं करना चाहते अब ऐसा रोल; शाहरुख खान के साथ इस फिल्म में आएंगे नजर #Bollywood #Entertainment #National #Drishyam3 #Drishyam3AjayDevgn #DrishyamTheConclusion #JaideepAhlawat #JaideepAhlawatDrishyam3 #JaideepAhlawatDrishyam #Drishyam3JaideepAhlawat #Drishyam3BoxOfficeCollection #VaranasiLiveNews