Panipat News: देर रात हुई बूंदाबांदी आज भी हो सकती है बारिश

पानीपत। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जिले में मंगलवार को सुबह हल्के से मध्यम बादल छाए लेकिन दिन में तेज धूप और गर्म हवा चलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान एक-एक डिग्री बढ़ा। वहीं देर रात हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे लोगों को उमस से राहत मिली। मौसम विशेषज्ञ ने बुधवार को बारिश के आसार जताए हैं। जिले में मंगलवार को सुबह बादल छाने से लोगों को कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिली लेकिन दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ाई। इससे अधिकतम तापमान सोमवार की अपेक्षा एक डिग्री बढ़कर 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम में बदलाव से लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा है जिससे जिला नागरिक अस्पताल में उल्टी-दस्त, बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। फिजिशियन डॉ. जैसमीन लोगों को धूप में न निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और शुरुआती लक्षणों में ही चिकित्सक जांच लेने की सलाह दे रही हैं। संवाद

#ItRainedLateLastNightAndItMayRainTodayToo. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 13, 2026, 02:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: देर रात हुई बूंदाबांदी आज भी हो सकती है बारिश #ItRainedLateLastNightAndItMayRainTodayToo. #VaranasiLiveNews