क्या आपका एआई भी रखता है आप पर नजर?: सिर्फ चार सवाल में खुल जाएगा राज; ऐसे करें सच की पड़ताल

एआई यानी कृत्रिम बुद्धिमत्ता ऐसी तकनीक बन चुकी है, जिसके बिना आज कई कामों की कल्पना करना भी मुश्किल है। लेकिन इसके साथ निजता में सेंध लगने का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है। आप कहां रहते हैं, आपकी उम्र कितनी है, आपकी आय कितनी है, यहां तक कि आपकी सेहत और स्वभाव से जुड़ी कई बातें भी चैटबॉट अनुमान के आधार पर जान सकता है। सिर्फ चार सवालों से कैसे खुल सकता है एआई का राज आप जेमिनी एआई या चैटजीपीटी से केवल चार सवाल पूछकर यह जान सकते हैं कि एआई आपके बारे में क्या-क्या अनुमान लगा चुका है। पर्सनल टेक कॉलमिस्ट ब्रायन एक्स चेन चैटबॉट का नियमित इस्तेमाल करते हैं। उन्हें उस समय हैरानी हुई, जब जेमिनी और चैटजीपीटी ने उन्हें एक परफेक्शनिस्ट, अधेड़ उम्र के पिता और अधिक चिंता करने वाला व्यक्ति बताया। ब्रायन का कहना है कि उन्होंने कभी अपने बारे में ऐसी निजी जानकारी साझा नहीं की थी। इसके बाद उन्होंने चार खास प्रॉम्प्ट के जरिए अपने बारे में जानने की कोशिश की, जिसमें एआई ने ऐसी तस्वीर पेश की जिसने उन्हें परेशान कर दिया। ब्रायन के मुताबिक, चैटबॉट ने उनकी जर्मन कार की मरम्मत से जुड़ी जानकारी, उनकी संभावित आय और यहां तक कि पैर की अंगुलियों से जुड़े सवालों के आधार पर उनकी स्वास्थ्य स्थिति का भी अनुमान लगा लिया। अपनी निजता सुरक्षित रखने के लिए क्या करें यदि आप नहीं चाहते कि चैटबॉट आपकी बातचीत के आधार पर व्यक्तिगत जानकारी याद रखे, तो उसकी मेमोरी सेटिंग बंद कर सकते हैं। चैटजीपीटी: सेटिंग्स में जाएं, फिर Memory विकल्प खोलें और Enable Memory स्विच को बंद कर दें। जेमिनी: सेटिंग्स में जाएं, फिर Personal Intelligence विकल्प चुनें और Memory स्विच को बंद कर दें। ये भी पढ़ें:Hybrid Vehicles:अमेरिका में हाइब्रिड वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री! टैक्स क्रेडिट खत्म होने से ईवी की बिक्री घटी वे कौन से चार प्रॉम्प्ट हैं जो एआई की 'जासूसी' का खुलासा कर सकते हैं 1. 'मुझे वह सब बताओ जो तुमने मेरे बारे में पता लगाया है, जो मैंने कभी सीधे नहीं बताया, बल्कि मेरे लिखने और पूछने के तरीके से अनुमान लगाया। मेरी उम्र, आय का स्तर, मैं कहां रहता हूं और मेरी व्यक्तिगत स्थिति क्या है' 2. 'मैं उन परिस्थितियों से कैसे निपटूंगा, जिनके बारे में मैंने तुम्हें कभी नहीं बताया- जैसे पैसों की तंगी, तनाव, संघर्ष, जोखिम और भविष्य में मैं कौन से फैसले ले सकता हूं' 3. 'मेरे बारे में जो कुछ भी तुम जानते हो, उसके आधार पर बताओ कि मेरा व्यक्तित्व कैसा है। मेरी ऐसी कमजोरियां, असुरक्षाएं और आदतें कौन-सी हैं, जिनसे शायद मैं खुद भी पूरी तरह परिचित नहीं हूं' 4. 'तुमने मेरे बारे में ऐसी कौन-सी संवेदनशील या शर्मनाक बातें अनुमान से पता लगाई हैं, जिन्हें मैं किसी अजनबी के साथ साझा नहीं करना चाहूंगा'

#TechDiary #World #International #Ai #Chatgpt #Gemini #Privacy #MemorySettings #DataPrivacy #BrianX.Chen #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 29, 2026, 05:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




क्या आपका एआई भी रखता है आप पर नजर?: सिर्फ चार सवाल में खुल जाएगा राज; ऐसे करें सच की पड़ताल #TechDiary #World #International #Ai #Chatgpt #Gemini #Privacy #MemorySettings #DataPrivacy #BrianX.Chen #VaranasiLiveNews