Health: मुंह में छाले, जीभ के नीचे जलन...अनियमित खानपान से हो रहीं ये समस्याएं, चिकित्सक ने दी ये सलाह
बदलती जीवनशैली और अनियमित खानपान के कारण लोगों में एसिडिटी की समस्या तेजी से बढ़ रही है, जिसका सीधा असर मुंह और गले पर दिखाई दे रहा है। इन दिनों बड़ी संख्या में लोग मुंह में छाले, जीभ के नीचे जलन और गले में खराश की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। कई के दर्द की वजह से मुंह नहीं खुल पा रहा है। खाने और निगलने में परेशानी हो रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के डॉ. प्रभात अग्रवाल ने बताया कि देर रात भोजन करने से एसिडिटी बढ़ रही है। एसिड खाने को डाइजेस्ट करने में इस्तेमाल होता है और एसिडिटी के कारण ये मुंह की ओर आता है, जिससे गले से लेकर मुंह तक छाले और जलन की समस्या पैदा हो जाती है। लंबे समय तक एसिडिटी रहने पर यह परेशानी गंभीर रूप भी ले सकती है। कई बार गैस्ट्रो संबंधी परेशानी हो जाती है। उन्होंने बताया कि अधिक मसालेदार, तला-भुना और जंक फूड खाने वालों में यह समस्या ज्यादा देखी जा रही है। इसके साथ ही तंबाकू खाने और स्मोकिंग करने से मुंह और गले के छाले और बढ़ जाते हैं, जिससे ठीक होने में भी समय लगता है। सलाह दी कि लोग सोने से कम से कम दो घंटे पहले भोजन कर लें। कोशिश करें कि रात 9 बजे के बाद कुछ न खाएं। इसके अलावा जिन लोगों का वजन अधिक है, उन्हें वजन कम करने पर ध्यान देना चाहिए। छाले होने पर तंबाकू और धूम्रपान से पूरी तरह परहेज करें और समय पर चिकित्सकीय परामर्श लें।
#CityStates #Agra #Acidity #MouthUlcers #ThroatBurning #IrregularDiet #LateNightEating #JunkFood #TobaccoConsumption #SmokingEffects #HealthNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 04, 2026, 07:39 IST
Health: मुंह में छाले, जीभ के नीचे जलन...अनियमित खानपान से हो रहीं ये समस्याएं, चिकित्सक ने दी ये सलाह #CityStates #Agra #Acidity #MouthUlcers #ThroatBurning #IrregularDiet #LateNightEating #JunkFood #TobaccoConsumption #SmokingEffects #HealthNews #VaranasiLiveNews
