पश्चिम एशिया में और बढ़ेगा तनाव?: US को ईरान ने दी चेतावनी, कहा- जमीनी पर सेना उतारी तो देंगे मुंहतोड़ जवाब
ईरान और अमेरिका के बीच तनाव इस समय काफी बढ़ गया है। इसी बीच ईरान की सेना के एक बड़े अधिकारी ने अमेरिका को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने साफ कहा है कि अगर अमेरिका ने ईरान की जमीन पर ग्राउंड अटैक यानी जमीन से हमला करने की कोशिश की, तो उसे बड़ा और चौंकाने वाला जवाब मिलेगा। ईरानी अधिकारी के मुताबिक, उनकी जमीन पर हमला करना उनकी 'रेड लाइन' है, यानी ऐसी सीमा जिसे पार करना युद्ध को और खतरनाक बना सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले भी जब दुश्मनों ने हमला किया, तो ईरान ने उन्हें 'सरप्राइज' दिया था और इस बार भी वैसा ही होगा। (ये खबर अपडेट की जा रही है)
#World #National #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 21, 2026, 11:52 IST
पश्चिम एशिया में और बढ़ेगा तनाव?: US को ईरान ने दी चेतावनी, कहा- जमीनी पर सेना उतारी तो देंगे मुंहतोड़ जवाब #World #National #VaranasiLiveNews
