US-Iran War: ईरान युद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिकों के नाम जारी, कुवैत में ड्रोन हमले में गंवाई जान

अमेरिका रक्षा विभाग पेंटागन ने ईरान युद्ध में मारे गए छह अमेरिकी सैनिकों में से चार के नाम जारी किए हैं। यह घटना कुवैत में हुए एक ड्रोन हमले में हुई, जिसमें ये सभी सैनिक मारे गए। यह हमला अमेरिका और इस्राइल के संयुक्त ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू करने के ठीक एक दिन बाद हुआ था, जिसके जवाब में ईरान ने भी जवाबी हमले किए थे। सभी चार आर्मी रिजर्व के सैनिक थे और 103वीं सस्टेनमेंट कमांड से जुड़े थे, जिसका मुख्यालय डेस मोइनेस, आयोवा में है। कैप्टन कोडी ए. खॉर्क (35): फ्लोरिडा के विंटर हेवन के रहने वाले थे। सार्जेंट फर्स्ट क्लास नूह एल. टिटजेन्स (42): नेब्रास्का के बेलेव्यू के रहने वाले थे। सार्जेंट फर्स्ट क्लास निकोल एम. अमोर (39): मिनेसोटा के व्हाइट बेयर लेक की रहने वाली थीं। स्पेशलिस्ट डेक्लन जे. (20): आयोवा के वेस्ट डेस मोइनेस के रहने वाले थे। खबर अपडेट हो रही है.

#World #International #IranUsWar #Pentagon #KuwaitDroneStrike #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 04, 2026, 07:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




US-Iran War: ईरान युद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिकों के नाम जारी, कुवैत में ड्रोन हमले में गंवाई जान #World #International #IranUsWar #Pentagon #KuwaitDroneStrike #VaranasiLiveNews