Una News: नतीजों के साथ आईपीएल का चढ़ा रंग

गगरेट (ऊना)। रविवार का दिन गगरेट क्षेत्र के लोगों के लिए दोहरे रोमांच से भरा रहा। एक ओर पंचायत समिति और जिला परिषद चुनावों के नतीजे लोगों की उत्सुकता का केंद्र बने रहे, तो दूसरी ओर आईपीएल फाइनल मुकाबले ने भी क्रिकेट प्रेमियों को बांधे रखा। चुनावी परिणामों और क्रिकेट के महा मुकाबले का यह अनोखा संगम दिनभर चर्चा का विषय बना रहा।मतगणना केंद्रों के बाहर समर्थक अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत-हार के आंकड़े जुटाने में व्यस्त नजर आए। वहीं उनके हाथों में मोबाइल फोन भी लगातार सक्रिय रहे, जिन पर आईपीएल फाइनल का स्कोर देखा जा रहा था। चुनावी चर्चाओं के बीच चौकों, छक्कों और विकेटों की भी बराबर चर्चा होती रही।जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ी और चुनावी तस्वीर साफ होने लगी, वैसे-वैसे आईपीएल फाइनल भी रोमांचक मोड़ पर पहुंचता गया। कई स्थानों पर लोग चुनावी अपडेट और मैच के लाइव स्कोर दोनों पर एक साथ नजर बनाए हुए थे। सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी चुनाव और क्रिकेट दोनों ही ट्रेंड करते रहे।क्षेत्र के युवाओं उदय, तुषार, धैर्य, अतुल, अर्चित, अर्शित, लोहित और रमनीक ने बताया कि रविवार का दिन उनके लिए बेहद खास रहा। एक तरफ वे अपने पसंदीदा उम्मीदवारों की जीत का इंतजार कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर आईपीएल के लंबे और रोमांचक सीजन के फाइनल मुकाबले का भी भरपूर आनंद ले रहे थे।चुनावी नतीजों की घोषणा पर जहां विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया, वहीं मैच में लगने वाले चौकों और छक्कों पर भी तालियां और उत्साह देखने को मिला। पूरे दिन लोकतंत्र के उत्सव और क्रिकेट के जुनून का अनूठा मेल देखने को मिला।

#UnaNewsHpNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 31, 2026, 23:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Una news hp news



Una News: नतीजों के साथ आईपीएल का चढ़ा रंग #UnaNewsHpNews #VaranasiLiveNews