आईपीएल 2027: क्या इन आठ स्टार खिलाड़ियों की होगी छुट्टी? नीलामी से पहले ये फ्रेंचाइजी ले सकती हैं बड़ा फैसला

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 16 दिसंबर को होने वाली मिनी नीलामी से पहले सभी फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टीम संयोजन का आकलन करेंगी। इस दौरान कुछ बड़े नामों पर भी गाज गिर सकती है। इनमें ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जिन पर टीमों ने मोटी रकम खर्च की, लेकिन वे उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। कुछ खिलाड़ियों के मामले में चोट, फिटनेस और खेलने के पर्याप्त मौके नहीं मिलना भी फ्रेंचाइजी के फैसले को प्रभावित कर सकता है। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर), लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी), राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और पंजाब किंग्स जैसी टीमें अपने बजट और टीम की जरूरतों को ध्यान में रखकर बदलाव कर सकती हैं। हालांकि, अभी किसी भी खिलाड़ी की रिलीज की पुष्टि नहीं हुई है। आइए जानते हैं उन आठ बड़े खिलाड़ियों के बारे में, जिन्हें आईपीएल 2027 से पहले उनकी फ्रेंचाइजी रिलीज करने पर विचार कर सकती हैं।

#CricketNews #Cricket #International #Ipl2027 #Ipl2027MiniAuction #CameronGreen #NicholasPooran #ShimronHetmyer #MatheeshaPathirana #MarcusStoinis #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 01, 2026, 11:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




आईपीएल 2027: क्या इन आठ स्टार खिलाड़ियों की होगी छुट्टी? नीलामी से पहले ये फ्रेंचाइजी ले सकती हैं बड़ा फैसला #CricketNews #Cricket #International #Ipl2027 #Ipl2027MiniAuction #CameronGreen #NicholasPooran #ShimronHetmyer #MatheeshaPathirana #MarcusStoinis #VaranasiLiveNews