एपल: क्या आईफोन 18 प्रो की सेल से पहले सस्ता हो गया आईफोन 17 प्रो और 17 प्रो मैक्स? जानें क्या है ऑफर

एपल ने आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स को 9 सितंबर को लॉन्च किया था। नए लॉन्च के बाद मार्केट में पहले से बिक रहे आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो मैक्स पर बड़ा ऑफर दिया जा रहा है। कुछ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर दोनों फोन्स को हजारों रुपये के ऑफर पर लिस्ट किया गया है, जिसके तहत आप आईफोन 17 प्रो को मात्र 69,990 रुपये में खरीद सकते हैं। आईफोन 17 प्रो 69,990 रुपये में कैसे मिलेगा आपको बता दें कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म क्रोमा पर आईफोन 17 प्रो के 256 जीबी मॉडल को 69,990 रुपये और 512 जीबी मॉडल को 88,490 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। हालांकि, ये कीमतें फोन की इफेक्टिव प्राइस हैं और फोन के लिस्टेड प्राइस पर सीधा डिस्काउंट नहीं है। बैंक ऑफर, क्रेडिड कार्ड ऑफर और एक्सचेंज बोनस को अप्लाई करने के बाद ही नियम व शर्तों के अनुसार लागू होंगी। इसके लिए आपको पुराना आईफोन एक्सचेंज करना होगा। आईफोन 15 प्रो एक्सचेंज करने पर 44,500 रुपये तक की वैल्यू मिल सकती है। इसके साथ 12,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर 4,000 रुपये तक का कैशबैक भी मिलेगा। इन सभी ऑफर को जोड़ने के बाद इफेक्टिव प्राइस 69,990 रुपये तक पहुंचती है। 17 प्रो मैक्स भी खरीद सकते हैं सस्ता साइट पर आईफोन 17 प्रो मैक्स के 256 जीबी मॉडल की प्रभावी कीमत 74,990 रुपये और 512 जीबी मॉडल की 94,990 रुपये बताई गई है। आईफोन 15 प्रो मैक्स एक्सचेंज करने पर 53,000 रुपये तक की वैल्यू मिल सकती है। इसके अलावा 12,000 रुपये तक बोनस और 4,000 रुपये तक बैंक कैशबैक भी दिया जा रहा है। ऑफर की शर्त समझना जरूरी ध्यान रखें कि 69,990 रुपये वाली कीमत सभी ग्राहकों को सीधे नहीं मिलेगी। यह पुराने फोन के एक्सचेंज, बोनस और बैंक ऑफर को जोड़ने के बाद बनती है। इसलिए खरीदारी से पहले एक्सचेंज वैल्यू और बैंक ऑफर की शर्तें जरूर जांच लें।

#TechDiary #Technology #National #Iphone18Pro #Iphone17Pro #Iphone17ProMax #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 14, 2026, 14:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एपल: क्या आईफोन 18 प्रो की सेल से पहले सस्ता हो गया आईफोन 17 प्रो और 17 प्रो मैक्स? जानें क्या है ऑफर #TechDiary #Technology #National #Iphone18Pro #Iphone17Pro #Iphone17ProMax #VaranasiLiveNews