Meerut News: पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने सात विकेट से मैच जीता
संवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। पंचवटी ग्राउंड पर कराए जा रहे दूसरे अचीवर्स कप क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को पंचवटी क्रिकेट एकेडमी व श्रीवान्य क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। इसमें पंचवटी ने सात विकेट से मैच जीता। श्रीवान्या अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.3 ओवरो में सभी विकेट खोकर पंचवटी अकादमी को 121 रनों का लक्ष्य दिया। इसमें शुभांकर ने 31, प्रखर ने 11 रन बनाए। पंचवटी एकेडमी के गेंदबाज नव्या ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए। लविश सैनी , हर्ष राणा, आर्यन लैविश ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंचवटी की टीम ने 23.4 ओवर में तीन विकेट खोकर 122 रन बनाकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। हर्ष राणा ने नाबाद 33, शिवम चौधरी ने 31 व कृष गुप्ता ने 30 रन बनाए। गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दो व प्रखर बिश्नोई ने एक विकेट लिया। पंचवटी एकेडमी ने लीग का चौथा मैच जीतकर अपने बी ग्रुप में टॉप पर जगह बना ली है। प्लेयर ऑफ द मैच नव्या व फाइटर ऑफ द मैच मोहम्मद शमी को ऋषभ, अरविंद, कोच उमेश वर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
#IntenseSunlightHasIncreasedTheHeat;TheMercuryHasCrossedThe35-degreeMark. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 22, 2026, 13:56 IST
Meerut News: पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने सात विकेट से मैच जीता #IntenseSunlightHasIncreasedTheHeat;TheMercuryHasCrossedThe35-degreeMark. #VaranasiLiveNews
