Mandi News: गीला-सूखा कचरा अलग-अलग देने के निर्देश

चंबा। नगर परिषद चंबा की टीम ने चौगान वार्ड के तहत बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानदारों, ढाबा संचालकों और होटल मालिकों को कूड़ा अलग-अलग देने के निर्देश दिए। टीम ने कारोबारियों को गीले और सूखे कचरे को अलग रखने तथा नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों को निर्धारित तरीके से कचरा सौंपने के लिए जागरूक किया गया।नगर परिषद चंबा की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि शहर को स्वच्छ रखने के लिए वार्ड स्तर पर निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान दुकानदारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कचरा प्रबंधन की व्यवस्था जांची जा रही है। उन्होंने कहा कि गीला और सूखा कचरा अलग-अलग देने से इसके उचित निस्तारण और प्रसंस्करण में आसानी होती है। उन्होंने शहरवासियों और कारोबारियों से नगर परिषद का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने और कचरा प्रबंधन संबंधी नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद की टीम आने वाले दिनों में अन्य वार्डों में भी निरीक्षण करेगी।

#InstructionsForSegregatingWetAndDryWaste #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 06, 2026, 22:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: गीला-सूखा कचरा अलग-अलग देने के निर्देश #InstructionsForSegregatingWetAndDryWaste #VaranasiLiveNews