Bareilly News: स्पोर्ट्स स्टेडियम के शौचालय में फिर मिले इंजेक्शन और सिरिंज
बरेली। खेल के मैदान में पसीना बहाकर जीत हासिल करने की सीख अब हवा होती नजर आ रही है। सोमवार से शुरू हुई जोन स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन स्टेडियम के शौचालयों में बड़ी संख्या में इस्तेमाल की गई सिरिंज और इंजेक्शन की खाली शीशियां बरामद हुई हैं। बीते दिसंबर माह में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान भी ऐसी ही तस्वीरें सामने आई थीं। उस वक्त अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने आनन-फानन में सफाई तो करा दी थी, लेकिन समस्या की जड़ तक पहुंचने की जहमत नहीं उठाई। ठीक तीन महीने बाद फिर से वही स्थिति पैदा होना यह दर्शाता है कि स्टेडियम परिसर में इंजेक्शन का प्रयोग धड़ल्ले से चल रहा है। सीडीओ देवयानी ने बताया इस प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
#InjectionsAndSyringesFoundAgainInTheToiletOfTheSportsStadium #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 18, 2026, 06:21 IST
Bareilly News: स्पोर्ट्स स्टेडियम के शौचालय में फिर मिले इंजेक्शन और सिरिंज #InjectionsAndSyringesFoundAgainInTheToiletOfTheSportsStadium #VaranasiLiveNews
