Una News: महिला उद्यमियों को बाजार और जेम पोर्टल की दी जानकारी

ऊना। उद्योग विभाग की ओर से मंगलवार को डीआरडीए कॉन्फ्रेंस हॉल में रैंप कार्यक्रम के तहत मार्केट सक्सेस एंड सस्टेनेबिलिटी, मार्केट फाइनेंस और जेम पोर्टल विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें हरोली विकास खंड की करीब 100 उद्यमी महिलाओं ने भाग लिया।जिला उद्योग केंद्र के इंडस्ट्रियल प्रमोशनल ऑफिसर डाकेश्वर ठाकुर ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं महिला उद्यमियों को आधुनिक बाजार, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने महिलाओं से योजनाओं का लाभ उठाकर अपने उद्यमों का विस्तार करने का आह्वान किया। कार्यशाला में मीनाक्षी ठाकुर ने बाजार, ब्रांडिंग और वित्तीय सहायता की जानकारी दी, जबकि पुनीत बक्शी ने जेम पोर्टल पर पंजीकरण, सरकारी खरीद प्रक्रिया और ऑनलाइन बिक्री के अवसरों से प्रतिभागियों को अवगत कराया। संवाद

#InformationProvidedToWomenEntrepreneursAboutTheMarketAndTheGeMPortal. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 04, 2026, 17:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: महिला उद्यमियों को बाजार और जेम पोर्टल की दी जानकारी #InformationProvidedToWomenEntrepreneursAboutTheMarketAndTheGeMPortal. #VaranasiLiveNews