Ambala News: मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना की दी जानकारी

अंबाला सिटी। केंद्र सरकार के 12 वर्षों के उपलक्ष्य में हरियाणा में चलाए जा रहे राज्यव्यापी प्रचार अभियान के तहत बागवानी विभाग ने भी तैयारी शुरु कर दी है। इस दौरान किसानों को भावांतर भरपाई व मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना की जानकारी दी गई।जिले के सभी 6 खंडों में 48 जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें से अब तक 27 शिविर पूरे हो चुके हैं। खंड प्रथम के माजरी और नन्यौला गांव में आयोजित कार्यक्रमों में जिला उद्यान अधिकारी ने किसानों को पारंपरिक खेती छोड़ बागवानी की ओर बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि विभाग पोली/नैट हाउस पर 50 फीसदी अनुदान दे रहा है। इसके साथ ही सूक्ष्म सिंचाई, मल्चिंग और बंबू स्टैकिंग जैसी तकनीकों से आय दोगुनी करने के तरीके बताए। इस दौरान किसानों को भावांतर भरपाई व मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना की जानकारी दी गई। संवाद

#InformationGivenAboutChiefMinisterHorticultureInsuranceScheme #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 19, 2026, 03:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना की दी जानकारी #InformationGivenAboutChiefMinisterHorticultureInsuranceScheme #VaranasiLiveNews