Gurugram News: महिला सुरक्षा व आत्मरक्षा के बारे में दी जानकारी
मानेसर। गुरुग्राम पुलिस द्वारा नशा मुक्ति और महिला सुरक्षा पर जागरूकता अभियान चलाया गया। महिला थाना मानेसर की प्रबंधक अधिकारी नेहा राठी के नेतृत्व में एएसआई ज्योति और दुर्गा शक्ति पीसीआर-6 की टीम ने शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए। गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज मानेसर में आयोजित कार्यक्रम में करीब 300 छात्राएं, अमारा मोल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड सेक्टर-4 आईएमटी मानेसर के 70 कर्मचारी, गवर्नमेंट मिडिल स्कूल वजीरपुर के 250 छात्र और गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पचगांव के 150 छात्र शामिल हुए। इन कार्यक्रमों में नशा मुक्ति, इंटरनेट के दुष्प्रभाव, महिला अपराधों से बचाव, डायल 112, ट्रिप मॉनिटरिंग, महिला सुरक्षा और आत्मरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने युवाओं और कर्मचारियों को नशे से दूर रहने और सुरक्षित समाज बनाने का संदेश दिया। संवाद
#InformationAboutWomen'sSafetyAndSelf-defense #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 15:47 IST
Gurugram News: महिला सुरक्षा व आत्मरक्षा के बारे में दी जानकारी #InformationAboutWomen'sSafetyAndSelf-defense #VaranasiLiveNews
