Kaithal News: तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की दी जानकारी
गुहला-चीका। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को तंबाकू और इससे बने उत्पादों के सेवन से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करना था। एसएमओ प्रीति सिंगला ने बताया कि विभाग की ओर से लोगों को तंबाकू का सेवन न करने की शपथ दिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बताया कि तंबाकू का सेवन कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारियों तथा अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का प्रमुख कारण है। उन्होंने कहा कि तंबाकू न केवल सेवन करने वाले व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि उसके परिवार और आसपास के लोगों पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। कार्यक्रम के दौरान लोगों को तंबाकू छोड़ने के उपायों, इसके दुष्प्रभावों तथा सरकार द्वारा चलाए जा रहे तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आमजन से तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। स्वास्थ्य विभाग से डॉ. अमन ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए तंबाकू से दूरी बनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अपील की कि वे तंबाकू और नशे की लत से दूर रहें और अपने परिवार एवं समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें।
#InformationAboutTheSideEffectsOfTobaccoUse #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 31, 2026, 03:40 IST
Kaithal News: तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की दी जानकारी #InformationAboutTheSideEffectsOfTobaccoUse #VaranasiLiveNews
