Induction Blast: LPG किल्लत के बीच आने लगीं इडक्शन ब्लास्ट होने की खबरें, जान लें इससे बचाव के तरीके
Induction Cooktop Blast Causes :मध्य पूर्व में जारी तनाव के कारण देशभर में रसोई गैस (LPG) की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। यही वजह है कि लोग अब तेजी से बिजली से चलने वाले इंडक्शन चूल्हे की ओर रुख कर रहे हैं। हालांकि इंडक्शन का इस्तेमाल बढ़ने के साथ ही देश के कई हिस्सों से इसके फटने या 'ब्लास्ट' होने की खबरें भी सामने आने लगी हैं। कई बार लोग अनजाने में इंडक्शन पर कोने में रखकर खाना पकाते हैं, या फिर बिजली के पुराने और कमजोर तारों का इस्तेमाल करते हैं, जिससे शॉर्ट सर्किट और धमाके का खतरा बढ़ जाता है। इन दिनों बहुत से लोग गैस खत्म होने के डर से इंडक्शन का इस्तेमाल कर रहे हैं, मगर बहुत से लोगों को इसके इस्तेमाल का तरीका नहीं मालूम है। ऐसे में यह समझना बहुत जरूरी है कि इंडक्शन कोई साधारण चूल्हा नहीं है, बल्कि एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जिसे सावधानी से इस्तेमाल करने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं कि किन-किन स्थितियों में इंडक्शन के ब्लास्ट होने का खतरा बढ़ जाता है, और किन आसान तरीकों से आप अपनी रसोई को सुरक्षित रख सकते हैं।
#Utility #International #InductionCooktopBlastCauses2026 #HowToPreventInductionStoveAccidents #InductionSafeUtensilsGuide #ElectricalSafetyForInductionCookers #CleaningInductionCoolingFan #VoltageRequirementsForInduction #OverheatingProtectionInCooktops #LpgShortageAlternativesIndia #2026KitchenUtilityNews #InductionStoveMaintenanceTips #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 07, 2026, 11:55 IST
Induction Blast: LPG किल्लत के बीच आने लगीं इडक्शन ब्लास्ट होने की खबरें, जान लें इससे बचाव के तरीके #Utility #International #InductionCooktopBlastCauses2026 #HowToPreventInductionStoveAccidents #InductionSafeUtensilsGuide #ElectricalSafetyForInductionCookers #CleaningInductionCoolingFan #VoltageRequirementsForInduction #OverheatingProtectionInCooktops #LpgShortageAlternativesIndia #2026KitchenUtilityNews #InductionStoveMaintenanceTips #VaranasiLiveNews
