कैसा रहेगा इंदौर का मौसम,जानिए आप: रात में बढ़ेगी ठंड, दिन में मौसम रहेगा सामान्य

इंदौर में ठंड का असर धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगा है। उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाएं तापमान में गिरावट ला रही हैं। रात के समय ठंड बढ़ेगी और इसका असर सुबह तक बना रहेगा। हालांकि, दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य रहेगा। रविवार और सोमवार को आसमान साफ रहने का अनुमान है। अगले तीन दिनों में रात का तापमान 2 से 3 डिग्री तक और कम हो सकता है। शनिवार को शहर में रात का तापमान करीब 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सुबह साढ़े 8 बजे तापमान 17 डिग्री के आसपास रहा। सुबह 9 बजे तक ठंड का असर महसूस किया गया, लेकिन धूप निकलने के बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। इंदौर में शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। वहीं, शुक्रवार रात का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। शनिवार रात भी तापमान 11 डिग्री के आसपास बना रहा। शहर में अब तक दो बार रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, लेकिन दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री के बीच बना हुआ है। नवंबर में अब तक दिन का तापमान 27 डिग्री से नीचे नहीं गया है। पिछले साल नवंबर में इंदौर का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन इस बार नवंबर का महीना बीतने को है और अब तक कड़ाके की ठंड का इंतजार है। मौसम विभाग के अनुसार, 5 दिसंबर के बाद ठंड का असर तेज हो सकता है। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी और हवा की गति बढ़ने से उत्तर दिशा से आने वाली ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों का तापमान गिराएंगी।

#CityStates #Indore #MadhyaPradesh #IndoreNews #IndoreBreakingNews #IndoreUpdates #MpNewsInHindi #MpNewsHindi #MpLatestNewsInHindi #MpNewsUpdateInHindi #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 29, 2026, 04:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कैसा रहेगा इंदौर का मौसम,जानिए आप: रात में बढ़ेगी ठंड, दिन में मौसम रहेगा सामान्य #CityStates #Indore #MadhyaPradesh #IndoreNews #IndoreBreakingNews #IndoreUpdates #MpNewsInHindi #MpNewsHindi #MpLatestNewsInHindi #MpNewsUpdateInHindi #VaranasiLiveNews