इंदौर: राहुल गांधी ने कराया बड़वानी की प्रियंका की आँखों का इलाज, दिल्ली से लौटी छात्रा
इंदौर में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में राहुल गांधी ने जिस छात्रा से उसके इलाज का वादा किया था, उसे निभाया और अब बड़वानी की प्रियंका सेंगर दिल्ली से अपनी आँखों का इलाज कराकर इंदौर लौटी है। 19 सितंबर को जो विद्यार्थी मंच पर आए थे, उनमें प्रियंका भी शामिल थी। प्रियंका की एक आँख खराब देख राहुल ने उससे पूछा था। तब प्रियंका ने बचपन में हुए हादसे का जिक्र कर एक आँख खराब होने की बात बताई थी और कहा था कि पैसों के अभाव में इलाज नहीं करवा पा रही है। इसके बाद राहुल ने मंच पर ही कहा था, दिल्ली में आपका इलाज कराऊंगा। पिछले महीने राहुल गांधी की टीम ने प्रियंका और उसके परिजनों से संपर्क किया था और फिर दिल्ली इलाज के लिए बुलाया था। दिल्ली में प्रियंका की आँखों का इलाज हो चुका है और पहले की तुलना में उसकी आँखों की दृश्यता बेहतर हुई है। वह दिल्ली से फ्लाइट से इंदौर लौटी। तीन साल की उम्र में आँखों में चला गया था चूना प्रियंका ने बताया था कि जब वह तीन साल की थी, तब उसकी आँखों में चूना चला गया था। इससे एक आँख खराब हो गई थी और आँख से दिखाई भी नहीं देता था। राहुल ने मंच से पूछा था कि आँखों का इलाज कराया तो प्रियंका ने बताया था कि एक ऑपरेशन तो हो चुका है, लेकिन दूसरे ऑपरेशन के लिए माता-पिता के पास पैसे नहीं थे। इस कारण आगे का इलाज नहीं हो सका। राहुल द्वारा इलाज का आश्वासन दिलाए जाने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रियंका के माता-पिता से फोन पर चर्चा की थी और इलाज का भरोसा दिलाया। फिर कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका को दिल्ली पहुँचाया। इलाज से पहले राहुल की टीम ने अब तक हुए आँखों के इलाज की जानकारी मांगी थी। प्रियंका उन विद्यार्थियों में शामिल थी, जिनसे राहुल ने मंच पर बुलाकर बातचीत की थी। प्रियंका ने हॉस्टल की समस्या बताई थी।
#CityStates #Indore #MadhyaPradesh #IndoreNews #IndoreBreakingNews #IndoreUpdates #MpNewsInHindi #MpNewsHindi #MpLatestNewsInHindi #MpNewsUpdateInHindi #MpNewsUpdate #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 03, 2026, 12:00 IST
इंदौर: राहुल गांधी ने कराया बड़वानी की प्रियंका की आँखों का इलाज, दिल्ली से लौटी छात्रा #CityStates #Indore #MadhyaPradesh #IndoreNews #IndoreBreakingNews #IndoreUpdates #MpNewsInHindi #MpNewsHindi #MpLatestNewsInHindi #MpNewsUpdateInHindi #MpNewsUpdate #VaranasiLiveNews
