Indore News: 10वीं और 12वीं के नतीजों में बेटियों का जलवा, सरकारी स्कूलों ने प्राइवेट को पछाड़ा

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम बुधवार को आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास से परिणामों की घोषणा की। इस वर्ष की बोर्ड परीक्षाओं में प्रदेश भर के लगभग 16 लाख विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। परीक्षा परिणाम जारी होने के साथ ही विद्यार्थियों का लंबा इंतजार समाप्त हो गया है। इंदौर की तन्वी कुमावत ने किया शहर का नाम रोशन इंदौर जिले में प्रतिभाओं ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। तन्वी कुमावत ने 12वीं कक्षा के जीव विज्ञान संकाय में पूरे प्रदेश में टॉप किया है। तन्वी ने 500 में से 492 अंक प्राप्त कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसी प्रकार कॉमर्स संकाय में याशी घनरिया ने 485 अंक प्राप्त कर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में छठा स्थान सुरक्षित किया है। पीसीएम संकाय की बात करें तो अथर्व देशमुख ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया है।

#CityStates #Indore #MadhyaPradesh #IndoreNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 17:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Indore News: 10वीं और 12वीं के नतीजों में बेटियों का जलवा, सरकारी स्कूलों ने प्राइवेट को पछाड़ा #CityStates #Indore #MadhyaPradesh #IndoreNews #VaranasiLiveNews