इंदौर: छात्रों की गूंज में कांग्रेस के पदाधिकारी स्टूडेंट बनकर आए मंच पर! भाजपा ने लगाए आरोप
इंदौर में शनिवार को आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम में लाखों विद्यार्थियों की भीड़ जोड़ने में कांग्रेस सफल रही, लेकिन अब इस कार्यक्रम में आए विद्यार्थियों को लेकर भाजपा ने राहुल को घेरना शुरू कर दिया। मंच पर राहुल ने अलग-अलग छात्रों को बुलाया था। भाजपा का आरोप है कि उनमें से कई कांग्रेस के पदाधिकारी रहे हैं और उन्हें छात्र बताकर मंच पर बुलाया गया। भाजपा की आईटी सेल ने इससे जुड़ी पोस्ट भी अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करना शुरू कर दी। भाजपा के आरोपों को लेकर फिलहाल कांग्रेस की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। मंच पर प्रतियोगी परीक्षा और भर्ती का इंतजार कर रहे छात्रों को राहुल ने बुलाया था। इनमें तीन छात्र तनय शर्मा, राधा मालवीय और रणजीत किसानवंशी मंच पर आए थे और अपनी समस्याएं बताईं। भाजपा ने छात्रों के अकाउंट खंगाले और उनकी पड़ताल की। भाजपा नेताओं का कहना है कि तनय शर्मा एनएसयूआई के प्रवक्ता हैं, जबकि राधा मालवीय जिला पंचायत सदस्य और युवा कांग्रेस की प्रदेश महासचिव हैं। इसके अलावा रणजीत को भी कांग्रेस का कार्यकर्ता बताते हुए उनके राहुल के साथ भारत जोड़ो यात्रा के फोटो भाजपा ने जुटा लिए। भाजपा नेताओं का कहना है कि छात्रों की गूंज के लिए राहुल गांधी को अपनी ही पार्टी के कांग्रेस कार्यकर्ता बुलाने पड़े और स्टेज पर ड्रामा किया गया। उन्होंने कहा कि इंदौर में कांग्रेस के कार्यक्रम में छात्रों की नहीं, झूठ की गूंज सुनाई दी।
#CityStates #Indore #MadhyaPradesh #IndoreNews #IndoreBreakingNews #IndoreUpdates #MpNewsInHindi #MpNewsHindi #MpLatestNewsInHindi #MpNewsUpdateInHindi #MpNewsUpdate #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 20, 2026, 07:55 IST
इंदौर: छात्रों की गूंज में कांग्रेस के पदाधिकारी स्टूडेंट बनकर आए मंच पर! भाजपा ने लगाए आरोप #CityStates #Indore #MadhyaPradesh #IndoreNews #IndoreBreakingNews #IndoreUpdates #MpNewsInHindi #MpNewsHindi #MpLatestNewsInHindi #MpNewsUpdateInHindi #MpNewsUpdate #VaranasiLiveNews
