Hamirpur (Himachal) News: मिनी सचिवालय सुजानपुर के बाहर बिकेंगे स्वदेशी उत्पाद

महिलाओं को विभिन्न स्वदेशी उत्पाद बेचने के लिए मिलेगा स्थानएनआरएलएम के तहत होगा कैंटीन और दुकान का निर्माणनिर्माण पर खर्च होंगे 4.94 लाख रुपये,महिलाओं को मिलेगा रोजगारसंवाद न्यूज एजेंसीहमीरपुर। मिनी सचिवालय सुजानपुर आने वाले लोगों को जल्द ही स्थानीय स्तर पर तैयार किए जा रहे स्वदेशी उत्पाद खरीदने की सुविधा मिलेगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत मिनी सचिवालय के बाहर कैंटीन और दुकान का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 4.94 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। निर्माण पूरा होने के बाद यहां महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार किए जाने वाले विभिन्न उत्पादों को बिक्री के लिए रखा जाएगा। इससे महिलाओं को अपने उत्पाद बेचने के लिए स्थायी स्थान मिलेगा और उनकी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। सचिवालय में प्रतिदिन विभिन्न सरकारी कार्यों के लिए लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में यहां दुकान और कैंटीन बनने से महिला स्वयं सहायता समूहों को सीधे ग्राहकों तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। महिलाएं अपने समूहों के माध्यम से तैयार किए गए उत्पादों को यहां प्रदर्शित कर सकेंगी और उनकी बिक्री कर सकेंगी। इससे स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध होने के साथ लोगों को भी एक ही स्थान पर विभिन्न स्वदेशी वस्तुएं खरीदने की सुविधा मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं स्थानीय संसाधनों और अपने हुनर के आधार पर कई तरह के उत्पाद तैयार कर रही हैं। इनमें खाद्य सामग्री, हस्तनिर्मित वस्तुएं, सजावटी सामान और घरेलू उपयोग की अन्य वस्तुएं शामिल हैं। उत्पाद तैयार करने के बाद इनके लिए उचित बाजार उपलब्ध करवाना कई बार चुनौती बन जाता है। मिनी सचिवालय के बाहर स्थायी बिक्री केंद्र मिलने से महिलाओं को इस समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकेगी। निर्माण के लिए जिला ग्रामीण विकास एजेंसी ने बीते वर्ष निदेशालय बजट की मांग की थी। अब बजट मंजूर होने के बाद महिलाओं को उत्पाद बेचने के लिए कैंटीन दुकान का निर्माण किया जा रहा है।कोटनिर्माण को लेकर औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। यहां महिलाओं को खाद्य पदार्थों के साथ हस्तनिर्मित वस्तुओं की बिक्री का अवसर मिलेगा। -तानिया कश्यप,खंड विकास अधिकारी सुजानपुर।

#IndigenousProductsToBeSoldOutsideTheSujanpurMiniSecretariat. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 24, 2026, 17:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hamirpur (Himachal) News: मिनी सचिवालय सुजानपुर के बाहर बिकेंगे स्वदेशी उत्पाद #IndigenousProductsToBeSoldOutsideTheSujanpurMiniSecretariat. #VaranasiLiveNews