विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना की ताकत: आईएफआर में 70+ देशों ने देखा भारत का समुद्री दम, मुर्मू ने किया अवलोकन

विशाखापत्तनम में बुधवार से शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीयफ्लीट रिव्यू (आईएफआर) भारतीय नौसेना की ताकत और वैश्विक समुद्री सहयोग का प्रमुख मंच बन गया है। इस दौरान भारतीय नौसेना के प्रमुख युद्धपोत और पनडुब्बियों के साथ-साथ मित्र देशों के जहाज और प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हुए।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आयोजित इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू का अवलोकन किया। साथ ही गार्ड ऑफ ऑनर की समीक्षा भी की। बता दें कि इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू 2026 में 70 से अधिक देशों की नौसेनाएं भाग ले रही हैं।यह आयोजन भारत के बढ़ते समुद्री दृष्टिकोण और विश्वस्तरीय नौसैनिक सहयोग को दर्शाता है। इतना ही नहीं आईएफआरने दुनिया को यह दिखाया कि भारत वैश्विक समुद्री सहयोग और सुरक्षा में एक मजबूत और भरोसेमंद शक्ति के रूप में उभर रहा है। आईएफआर एक ऐसा कार्यक्रम है जिसमें राष्ट्रपति भारतीय नौसेना की ताकत का अवलोकन करते हैं और दोस्त देशों के नौसैनिक जहाजों और पनडुब्बियों की क्षमताओं को भी देखते हैं।

#IndiaNews #National #Visakhapatnam #InternationalFleetReview2026 #IndianNavy #DraupadiMurmu #IndianNavy'sStrength #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 18, 2026, 20:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना की ताकत: आईएफआर में 70+ देशों ने देखा भारत का समुद्री दम, मुर्मू ने किया अवलोकन #IndiaNews #National #Visakhapatnam #InternationalFleetReview2026 #IndianNavy #DraupadiMurmu #IndianNavy'sStrength #VaranasiLiveNews