Op Sindoor: हमने इसे मजे से देखा , ऑपरेशन सिंदूर के बाद आसिम मुनीर की पदोन्नति पर भारतीय सेना ने ली चुटकी

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सेना ने पाकिस्तान और उसके सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर पर तीखा तंज कसा। लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा कि पाकिस्तान सेना प्रमुख की फील्ड मार्शल पद पर हुई आत्म-पदोन्नति को भारत ने मनोरंजन की तरह देखा। जयपुर में आयोजित विशेष प्रेस ब्रीफिंग में बोलते हुए लेफ्टिनेंट जनरल घई ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम पर भारतीय सेना की नजर थी, लेकिन इसे गंभीरता से लेने के बजाय सेना ने इसे कुछ हद तक मनोरंजक माना। उन्होंने कहा कि फील्ड मार्शल मुनीर द्वारा खुद को पदोन्नत करने पर मैं क्या कह सकता हूं इसका जवाब उन्हें खुद देना होगा। हमने इसे एक तरह के मनोरंजन की तरह देखा।” ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने मांगी थी राहत लेफ्टिनेंट जनरल घई ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने भारत से कार्रवाई रोकने का अनुरोध किया था। हालांकि भारतीय सशस्त्र बलों ने बेहद सटीक और योजनाबद्ध तरीके से अभियान को अंजाम दिया और अपने सभी लक्ष्य हासिल किए। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की रणनीति का उद्देश्य आतंकवादी ढांचे को खत्म करना था, न कि लंबे समय तक संघर्ष बढ़ाना। इसी वजह से ऑपरेशन को तेज, सीमित और प्रभावी तरीके से पूरा किया गया। कैसे हुई थी आसिम मुनीर की पदोन्नति पाकिस्तान सरकार ने पिछले वर्ष मई में ऑपरेशन सिंदूर के कुछ ही दिनों बाद जनरल आसिम मुनीर को फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत किया था। पाकिस्तान की ओर से कहा गया था कि यह सम्मान उन्हें 'मरका-ए-हक' और 'ऑपरेशन बुनियान-उम-मरसूस' के दौरान कथित रणनीतिक नेतृत्व के लिए दिया गया। आसिम मुनीर, पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक अयूब खान के बाद फील्ड मार्शल बनने वाले दूसरे सैन्य अधिकारी बने थे। अयूब खान को यह पद 1959 में मिला था। ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने क्या किया था पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इस अभियान के तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद कई आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए। अभियान में नौ बड़े आतंकी लॉन्च पैड नष्ट किए गए थे। इसके अलावा नूर खान और सरगोधा जैसे महत्वपूर्ण सैन्य एयरबेस को भी निशाना बनाया गया। भारतीय सेना के मुताबिक, इस ऑपरेशन में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए थे, जिनमें यूसुफ अजहर, अब्दुल मलिक रऊफ और मुदस्सिर अहमद जैसे बड़े आतंकी नाम शामिल थे। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने साफ कर दिया था कि सीमा पार मौजूद आतंकी ठिकाने अब सुरक्षित नहीं हैं। भारतीय सेना ने यह भी दिखाया कि आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई में वह किसी भी सीमा तक जाने की क्षमता रखती है।

#IndiaNews #National #IndiaPakistan #OpSindoor #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 18:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Op Sindoor: हमने इसे मजे से देखा , ऑपरेशन सिंदूर के बाद आसिम मुनीर की पदोन्नति पर भारतीय सेना ने ली चुटकी #IndiaNews #National #IndiaPakistan #OpSindoor #VaranasiLiveNews