T20 World Cup: अमिताभ बच्चन ने इस वजह से नहीं देखा फाइनल, सुहाना-रश्मिका समेत इन सेलेब्स ने मनाया जीत का जश्न
भारत ने टी20 वर्ल्डकप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को शिकस्त दी है। पूरा देश जीत की खुशी मना रहा है। ऐसे में सिनेमा जगत की हस्तियां खुश हैं। कई सेलेब्स ने अपनी खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर की है। आइए जानते हैं सेलेब्स किस तरह भारत की जीत का जश्न मना रहे हैं सारा अली खान टी20 वर्ल्डकप में भारत की जीत पर सारा अली खान उत्साहित हुई हैं। उन्होंने इंस्टास्टोरी पर क्रिकेट टीम की तस्वीर लगा कर कैप्शन में लिखा है 'बार बार भारतीय टीम चैंपियन बनी है।' सोनल चौहान सोनल चौहान ने भारत का झंडा लहराते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है 'कप हमारा है। अच्छा एहसास है।' View this post on Instagram A post shared by Sonal Chauhan (@sonalchauhan) सुहाना खान शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने अपनी इंस्टास्टोरी पर भारतीय क्रिकेट टीम की तस्वीर लगाई है। तस्वीर पर चैंपियंस लिखा है। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने नीले दिल वाले इमोजी बनाए हैं। रश्मिका मंदाना रश्मिका मंदाना ने भारतीय टीम की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है 'भारतीय टीम को शुभकामनाएं।'
#Bollywood #Entertainment #National #T20WorldCup #टी20वर्ल्डकप #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 09, 2026, 07:36 IST
T20 World Cup: अमिताभ बच्चन ने इस वजह से नहीं देखा फाइनल, सुहाना-रश्मिका समेत इन सेलेब्स ने मनाया जीत का जश्न #Bollywood #Entertainment #National #T20WorldCup #टी20वर्ल्डकप #VaranasiLiveNews
