नए शीर्ष पर भाजपा: देश की 76 फीसदी आबादी और 72% क्षेत्रफल अब भगवामय, टूटा 2018 का रिकॉर्ड
पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी में आज मतगणना है। मतगणना के साथ ही यह भी साफ हो जाएगा कि किस राज्य में किस दल की सरकार बनेगी। कहां कौन सत्ता में वापसी करेगा और कहां परिवार्तन होगा सब दोपहर तक साफ हो जाएगा। नतीजों के साथ देश के सियासी नक्शे का रंग भी बदलेगा। आइये जानते हैं अभी कैसा है देश का सियासी नक्शा पीएम मोदी के सत्ता में आने के बाद कैसे देश की सियासी तस्वीर बदली है कहां-कहां भाजपा-सहयोगियों की सरकार चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की मतगणना से पहले की बात करें तो इस वक्त 20 राज्यों में भाजपा या उसके सहयोगियों की सरकार है। इनमें से 12 राज्यों में सीधा भाजपा अपने बल पर सत्ता में है, जबकि आठ राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगी सत्ता में हैं। राज्य किससे गठबंधन आंध्र प्रदेश टीडीपी, भाजपा अरुणाचल प्रदेश भाजपा असम भाजपा, एजीपी, यूपीपीएल, बीपीएफ बिहार जदयू, भाजपा, हम, लोजपा (आर), रालोमो छत्तीसगढ़ भाजपा दिल्ली भाजपा गोवा भाजपा गुजरात भाजपा हरियाणा भाजपा मध्य प्रदेश भाजपा महाराष्ट्र भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट), एनसीपी (अजित गुट) मणिपुर भाजपा मेघालय एनपीपी, भाजपा नगालैंड एनडीपीपी, एनपीएफ, भाजपा पुडुचेरी एआईएनआरसी, भाजपा ओडिशा भाजपा राजस्थान भाजपा त्रिपुरा भाजपा, आईपीएफटी उत्तर प्रदेश भाजपा उत्तराखंड भाजपा
#IndiaNews #National #IndiaPoliticalMap #NdaRuledStates #OppositionRuledStates #BjpGovernmentStates #State-wiseGovernment #NarendraModi #NdaVsOpposition #NarendraModiसरकार #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 04, 2026, 01:30 IST
नए शीर्ष पर भाजपा: देश की 76 फीसदी आबादी और 72% क्षेत्रफल अब भगवामय, टूटा 2018 का रिकॉर्ड #IndiaNews #National #IndiaPoliticalMap #NdaRuledStates #OppositionRuledStates #BjpGovernmentStates #State-wiseGovernment #NarendraModi #NdaVsOpposition #NarendraModiसरकार #VaranasiLiveNews
