India-Poland Ties: सीमा पार आतंकवाद पर भारत के साथ खड़ा हुआ पोलैंड, कहा- आतंकी हमले बिल्कुल स्वीकार नहीं

सीमा पार आतंकवाद के मुद्दे पर भारत को यूरोपीय देश पोलैंड का साथ मिला है। भारत की सीमा पार आतंकवाद से जुड़ी चिंताओं पर पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव तेओफिल बार्टोसजेव्स्की ने सोमवार को कहा कि उनका देश आतंकवाद के हर रूप के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाता है। उन्होंने साफ कहा कि भारतीय क्षेत्र में होने वाले आतंकी हमले किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं हैं। एक समाचार एजेंसी के साथ साक्षात्कार में व्लादिस्लाव ने कहा, पोलैंड खुद भी रूस की ओर से आगजनी, तोड़फोड़, साइबर हमलों और हत्याओं जैसी घटनाओं का सामना कर रहा है और यह राज्य प्रायोजित आतंकवाद है। हम रूस की ओर से हो रहे ऐसे हमलों के प्रति भी जीरो टॉलरेंस रखते हैं और भारत की धरती पर होने वाले आतंकी हमलों के प्रति भी हमारी यही नीति है। व्लादिस्लाव का यह बयान ऐसे समय आया है, जब इस साल जनवरी में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पोलैंड के उप प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री रादोस्लाव सिकोरस्की से बातचीत में आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस अपनाने और भारत के पड़ोस में आतंकवादी ढांचे को बढ़ावा न देने की अपील की थी। व्लादिस्लाव ने कहा, मैंने फरवरी में अपनी भारत यात्रा के दौरान जयशंकर के साथ इस मुद्दे पर लंबी चर्चा की थी। मेरा मानना है कि यह मामला अब पूरी तरह स्पष्ट हो चुका है। ये भी पढ़ें:West Asia Tensions:अमेरिकी हमलों से फिर दहला ईरान, लगातार तीसरे दिन की बमबारी; होर्मुज में नाकेबंदी का एलान पाकिस्तान से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं व्लादिस्लाव ने पाकिस्तान के साथ पोलैंड के संबंधों को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि इससे भारत के हित प्रभावित नहीं होंगे। दोनों देशों के बीच लगातार हो रही उच्चस्तरीय मुलाकातें इस बात का प्रमाण हैं कि पोलैंड भारत के साथ अपने संबंधों को बेहद महत्व देता है। व्लादिस्लाव ने कहा, पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। पोलैंड के विदेश मंत्री रादोस्लाव और जयशंकर के बीच लगातार संपर्क बना रहता है। इससे दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी और मजबूत हो रही है।

#IndiaNews #National #India-polandRelations #Cross-borderTerrorism #PolandZeroTolerance #SJaishankar #WladyslawTeofilBartoszewski #IndiaEuropeRelations #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 14, 2026, 04:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




India-Poland Ties: सीमा पार आतंकवाद पर भारत के साथ खड़ा हुआ पोलैंड, कहा- आतंकी हमले बिल्कुल स्वीकार नहीं #IndiaNews #National #India-polandRelations #Cross-borderTerrorism #PolandZeroTolerance #SJaishankar #WladyslawTeofilBartoszewski #IndiaEuropeRelations #VaranasiLiveNews