मानवाधिकार आयोग के बयान पर विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया: कहा- हमारा लोकतंत्र सबसे मजबूत; सुनाई खरी-खोटी

दिल्ली में हुए विरोध-प्रदर्शन को लेकर मानवाधिकार के बयान के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी है। एमईए ने कहा कि हमने नई दिल्ली में कल हुई घटनाओं के बारे में मानवाधिकारों के लिए उच्चायुक्त कार्यालय की कुछ टिप्पणियां देखी हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जहां हमारे संविधान में शांतिपूर्ण ढंग से इकट्ठा होने के अधिकार की गारंटी दी गई है और मजबूत संस्थाओं, स्वतंत्र न्यायपालिका और स्वतंत्र मीडिया द्वारा इसकी सुरक्षा की जाती है। हर लोकतंत्र की तरह, भारतीय नागरिक भी सार्वजनिक व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने की शर्तों के साथ इस अधिकार का इस्तेमाल करते हैं। हमारी कानून लागू करने वाली एजेंसियां कानून के अनुसार सख्ती से काम करती हैं और किसी भी शिकायत के समाधान के लिए हमारी अदालतें सभी के लिए उपलब्ध हैं।

#IndiaNews #National #Mea #India #HumanRights #DelhiProtest #ForeignMinistry #IndianDemocracy #HighCommissioner #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 11, 2026, 09:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मानवाधिकार आयोग के बयान पर विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया: कहा- हमारा लोकतंत्र सबसे मजबूत; सुनाई खरी-खोटी #IndiaNews #National #Mea #India #HumanRights #DelhiProtest #ForeignMinistry #IndianDemocracy #HighCommissioner #VaranasiLiveNews