India A Tour of Nepal: साल के अंत में नेपाल दौरे पर जाएगी भारत-ए टीम; कितने टी20 मैचों की सीरीज का हुआ एलान?

भारतीय पुरुष 'ए' क्रिकेट टीम इस साल के अंत यानी दिसंबर में नेपाल का दौरा करेगी। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। सीरीज के सभी मुकाबले कीर्तिपुर स्थित त्रिभुवन यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित होंगे। आईसीसी वार्षिक सम्मेलन के दौरान हुआ दौरे का फैसला नेपाल दौरे को अंतिम रूप स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में चल रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के वार्षिक सम्मेलन के दौरान दिया गया। इस दौरान क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल के अध्यक्ष चतुर बहादुर चंद, सचिव पारस खड़का और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया के बीच बैठक हुई, जिसके बाद इस दौरे पर सहमति बनी। 🇳🇵🤝🇮🇳 A blockbuster series awaits! Nepal will host India A in a three-match T20 Series at the TU International Cricket Ground, Kirtipur The series was confirmed following a meeting held during the ICC Conference in Scotland between CAN President Chatur Bahadur Chand, CAN… pic.twitter.com/ykYFW986et — CAN (@CricketNep) July 10, 2026

#CricketNews #Cricket #International #IndiaATourOfNepal #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 10, 2026, 19:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




India A Tour of Nepal: साल के अंत में नेपाल दौरे पर जाएगी भारत-ए टीम; कितने टी20 मैचों की सीरीज का हुआ एलान? #CricketNews #Cricket #International #IndiaATourOfNepal #VaranasiLiveNews