Tehri News: समावेशी आपदा का दिया प्रशिक्षण

पुरोला। बुरांश संस्था की ओर से आयोजित दो दिवसीय सामुदायिक आधारित समावेशी आपदा जोखिम न्यूनीकर प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रतिभागियों को फील्ड में ले जाकर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। शुक्रवार को दूसरे दिन प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करवाया। इस दौरान उन्हें आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, सुरक्षित निकासी, प्राथमिक सहायता और सामुदायिक समन्वय की प्रक्रिया का प्रैक्टिकल अभ्यास कराया। प्रतिभागियों को बताया गया कि आपदा प्रबंधन केवल कागजी योजना तक सीमित न रहकर जमीनी स्तर पर अभ्यास के माध्यम से प्रभावी बनाया जा सकता है। संस्था के प्रोजेक्ट कोडिनेटर प्रकाश राज ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आपदा से पूर्व तैयारी, जोखिम की पहचान, समुदाय की सक्रिय भागीदारी सहित आपदा से संबंधित विषयों पर विस्तुत जानकरी दी गई है। इस मौके पर प्रकाश राज, गमेश्वर सिंह, विजय रतूड़ी, सुशील थपलियाल, पल्लवी, सुनीता, सुमित्रा, पवन, रेखा, रमिता,जयमाला, गब्बर सिंह, पंकज गैरोला, भगवान सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

#InclusiveDisasterTrainingProvided #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 17:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Tehri News: समावेशी आपदा का दिया प्रशिक्षण #InclusiveDisasterTrainingProvided #VaranasiLiveNews