Noida News: एमिटी विश्वविद्यालय में इनबश एरा शुरू

नोएडा (संवाद)। एमिटी इंटरनेशनल बिजनेस स्कूल की ओर से आयोजित एशिया के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बिजनेस समिट एवं रिसर्च कॉन्फ्रेंस इनबश एरा 2026 का बुधवार को उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान, एमिटी शिक्षण समूह के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार चौहान, चांसलर डॉ. अतुल चौहान, यॉर्क विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. चार्ली जेफरी और ग्रुप वाइस चांसलर डॉ. गुरिंदर सिंह ने संयुक्त रूप से किया।सम्मेलन 20 फरवरी तक चलेगा। इसमें देश-विदेश के शिक्षाविद, उद्योग विशेषज्ञ और युवा शोधकर्ता भाग ले रहे हैं। चिराग पासवान ने कहा कि आज के छात्र विकसित भारत मिशन 2047 के वाहक हैं और भविष्य में नीति-निर्माण व नेतृत्व की भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में कई उद्यमियों और अकादमियों को एमिटी एक्सिलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। आयोजकों के अनुसार, सम्मेलन में 1100 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे जो वैश्विक अकादमिक सहयोग और नवाचार को नई दिशा देंगे।

#InbushEraBeginsAtAmityUniversity #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 18, 2026, 20:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: एमिटी विश्वविद्यालय में इनबश एरा शुरू #InbushEraBeginsAtAmityUniversity #VaranasiLiveNews