Una News: अपर गगरेट पंचायत में प्रधान पर एक और उपप्रधान पद पर दो ने दिया नामांकन
गगरेट (ऊना)। ग्राम पंचायत अपर गगरेट में नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दर्ज करवाना शुरू कर दिया है। वीरवार को प्रधान पद के लिए उषा कुमारी पत्नी कमल हीर ने पहला नामांकन भरा। वहीं उपप्रधान पद के लिए आशीष व यशेंद्र ने नामांकन भरा है। वार्ड पंच के लिए वार्ड चार से रजनी बाला, वार्ड पांच से यशिका, वार्ड छह से रवि कुमार व वार्ड सात से बरयाम ने नामांकन किया। कुल सात वार्डों वाली गगरेट अपर पंचायत में इस बार प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। यह देखना खासा दिलचस्प रहेगा कि प्रधान पद की उम्मीदवार उषा कुमारी को टक्कर देने के लिए कौन-कौन उम्मीदवार सामने आती हैं। उधर, गगरेट ग्राम पंचायत में इस बार उपप्रधान पद पर भी मुकाबला खासा दिलचस्प होने की संभावना जताई जा रही है। आगामी आठ और 11 मई को पता चलेगा कि ग्रामीण संसद में कौन-कौन उम्मीदवार सियासी रण में उतरते हैं।
#UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 07, 2026, 23:39 IST
Una News: अपर गगरेट पंचायत में प्रधान पर एक और उपप्रधान पद पर दो ने दिया नामांकन #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews
