Gorakhpur News: नए साल में भटनी-औड़िहार के बीच डबल लाइन पर दौड़ेंगी ट्रेनें
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के भटनी-औड़िहार रेलखंड पर दोहरीकरण का इंतजार अब खत्म होने के करीब है। 117 किलोमीटर लंबे इस रेलमार्ग पर 1177.96 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा दोहरीकरण का काम दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। ऐसे में नए साल में इस रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन डबल लाइन से होने की उम्मीद है। इससे गोरखपुर से वाराणसी के बीच रेल यातायात अधिक सुगम होगा और ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी।परियोजना के तहत भटनी से पिवकोल और बेल्थरा रोड से औड़िहार तक दोहरीकरण का काम पूरा हो चुका है। अब पिवकोल से बेल्थरा रोड के बीच करीब 25 किलोमीटर रेलखंड में काम बाकी है। देवरिया, मऊ और गाजीपुर जिले के विभिन्न हिस्सों में इस परियोजना से जुड़े निर्माण कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। इस रेलखंड पर तुर्तीपार के पास घाघरा नदी पर नए रेल पुल का निर्माण भी कराया जा रहा है। पुल का निर्माण अगले दो महीने में पूरा होने की उम्मीद है। इसके तैयार होते ही शेष रेलखंड पर दोहरीकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। घाघरा नदी पर पुल का निर्माण इस परियोजना का महत्वपूर्ण हिस्सा है। बताया जा रहा है कि भटनी और औड़िहार के बीच कितनी करीब 11 ट्रेन कुल चलती है। इसके पूरा होने से ट्रेनों का संचालन और आसान हो जाएगा। यात्रियों को सिंगल लाइन होने के कारण विलंब से चलने वाली ट्रेनों से निजात मिलेगा व समय की बचत भी होगी। एनईआर के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि कार्य अंतिम चरण में है, जल्द ही पूरा हो जाएगा। ---क्रॉसिंग के इंतजार से मिलेगी मुक्तिअभी भटनी-औड़िहार रेलखंड पर सिंगल लाइन होने के कारण ट्रेनों को एक-दूसरे को पास कराने के लिए स्टेशनों पर रोकना पड़ता है। कई बार सिग्नल और क्रॉसिंग के इंतजार में ट्रेनों को अतिरिक्त समय लग जाता है। डबल लाइन शुरू होने के बाद इस समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी। ट्रेनों को क्रॉसिंग के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा और उनका संचालन अधिक सुचारु हो सकेगा। इससे ट्रेनों की गति बढ़ने के साथ देरी भी कम होगी। परियोजना का लाभ देवरिया, बलिया, मऊ और गाजीपुर की ओर जाने वाले यात्रियों को मिलेगा।----
#InTheNewYear #TrainsWillRunOnTheDoubleLineBetweenBhatniAndAunrihar. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 02, 2026, 02:56 IST
Gorakhpur News: नए साल में भटनी-औड़िहार के बीच डबल लाइन पर दौड़ेंगी ट्रेनें #InTheNewYear #TrainsWillRunOnTheDoubleLineBetweenBhatniAndAunrihar. #VaranasiLiveNews
