Lucknow News: सिटी में आज
समाधान दिवसनगर निगम मुख्यालय में संपूर्ण समाधान दिवस सुबह 10 बजे से। महापौर और नगर आयुक्त समस्याएं सुनेंगे।पुष्प प्रदर्शनी57वीं प्रादेशिक फल शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी जनभवन में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक। प्रवेश के लिए 20 रुपये का टिकट लगेगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शुभारंभ करेंगी।मैनफेस्ट वर्चस्वआईआईएम परिसर में मैनफेस्ट वर्चस्व कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे से। दिन में विभिन्न आयोजन। सूफी संगीत बिस्मिल की महफिल शाम 7:30 बजे।रोजगार मेलाराजकीय आईटीआई परिसर अलीगंज में ओपेन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव सुबह 10 बजे से।सेमिनारख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में थर्ड जेंडर के मुद्दों पर सेमिनार का दूसरा दिन सुबह 10 बजे।सम्मान समारोहटीडी गर्ल्स इंटर कॉलेज में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान व पुरस्कार वितरण विवेकखंड गोमती नगर स्थित परिसर में सुबह 11 बजे से।विशाल भंडाराश्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा की ओर से नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर छन्नीलाल चौराहा महानगर में विशाल भंडारा दोपहर 3 बजे से।कार्यशालाडॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में माइक्रोबायोलॉजी विभाग की ओर से कार्यशाला सुबह 10 बजे से।महाराजा बिजली पासी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय आशियाना में गायत्री परिवार की ओर से कार्यशाला दोपहर 1:30 बजे से।एक्सप्रेसवे भ्रमणएनएचएआई की ओर से कानपुर एक्सप्रेसवे का भ्रमाण अमौसी एयरपोर्ट के पास से सुबह 10 बजे से।वार्षिकोत्सवईश्वर धाम मंदिर इंदिरानगर सेक्टर आठ में वार्षिकोत्सव के कार्यक्रम सुबह 6:30 बजे से।खेलऑल इंडिया केडी सिंह बाबू सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता मो. शाहिद स्टेडियम में दोपहर 12 बजे से।यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का पहला दिन यूपी बैडमिंटन अकादमी में दोपहर 12 बजे से।सी डिवीजन क्रिकेट लीग का फाइनल बीकेटी स्थित जीसीआरजी ग्राउंड में सुबह नौ बजे से।
#LucknowNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 06, 2026, 03:30 IST
Lucknow News: सिटी में आज #LucknowNews #VaranasiLiveNews
