Hamirpur (Himachal) News: सिटी में आज
जनसमस्याएं सुनेंगे - बड़सर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल सुबह 8:30 से 10 बजे तक अपने निवास पर जनसमस्याएं सुनेंगे।शिविर - सांसद मोबाइल स्वास्थ्य वैन सेवा टीम बड़सर की टीम सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बड़सर पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाएगी। बैठक - सीएमओ कार्यालय में दोपहर 2:30 बजे कन्या भ्रूण हत्या को लेकर जिला स्तरीय निगरानी कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी। समापन - एनआईटी हमीरपुर में एनसीसी एयर विंग के प्रशिक्षण शिविर का समापन पूर्वाह्न 11 बजे होगा।कथा - श्रीसत्यनारायण मंदिर हमीरपुर में श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन महंत भक्ति प्रसाद विष्णु गोस्वामी महाराज श्रीकृष्ण जन्म और बाल लीलाओं का प्रसंग सुनाएंगे।
#HamirpurNewsHpNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 13, 2026, 22:38 IST
Hamirpur (Himachal) News: सिटी में आज #HamirpurNewsHpNews #VaranasiLiveNews
