Mandi News: टेबल टेनिस में जिला मंडी पहले और ऊना दूसरे स्थान पर
बास्केटबॉल में सोलन, हमीरपुर और मंडी विजेताहटगढ़ में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबलेसंवाद न्यूज एजेंसीबग्गी (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटगढ़ में आयोजित 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की 41वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेलों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।बास्केटबॉल प्रतियोगिता में सोलन ने कांगड़ा को 24-6 से हराया। दूसरे मुकाबले में हमीरपुर ने ऊना को 35-5 से पराजित किया, जबकि मंडी ने सिरमौर को 33-14 से हराकर जीत दर्ज की।हॉकी प्रतियोगिता में ऊना ने हमीरपुर को 2-0 से, सिरमौर ने कुल्लू को 6-0 से तथा मंडी ने शिमला को 1-0 से शिकस्त दी। एक अन्य मुकाबले में ऊना ने कांगड़ा को 7-0 से हराया।हैंडबॉल प्रतियोगिता में ऊना ने कुल्लू को 10-0 से तथा सिरमौर ने कांगड़ा को 8-3 से पराजित किया। सोलन और कांगड़ा के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। वहीं, हमीरपुर ने चंबा को 8-0 से हराया, जबकि शिमला और कुल्लू के बीच खेला गया मुकाबला 3-3 की बराबरी पर समाप्त हुआ।टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मंडी ने पहला, ऊना ने दूसरा तथा लाहौल-स्पीति और सोलन ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी चंचल ठाकुर ने बताया कि खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर मिल रहे हैं।
#InTableTennis #MandiDistrictSecuredFirstPlace #AndUnaTookSecond. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 27, 2026, 18:07 IST
Mandi News: टेबल टेनिस में जिला मंडी पहले और ऊना दूसरे स्थान पर #InTableTennis #MandiDistrictSecuredFirstPlace #AndUnaTookSecond. #VaranasiLiveNews
