Aligarh: 50 में से 11 कोचिंग पंजीकृत, बस 15 के पास है फायर एनओसी, 10 से अधिक लाइब्रेरी चल रहीं बिना पंजीकरण

लखनऊ के अलीगंज स्थित एनीमेशन कंप्यूटर सेंटर में सोमवार को हुए भीषण अग्निकांड के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। अलीगढ़ जिले में बिना पंजीकरण और बिना फायर एनओसी के चल रहे कोचिंग सेंटरों, लाइब्रेरी, अस्पतालों और अन्य संस्थानों के खिलाफ ऑपरेशन सेफ्टी शुरू होगा। शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है कि जो संस्थान नियमों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ नोटिस से लेकर बंद कराने तक की कार्रवाई होगी। जांच में सामने आया है कि जिले में 50 से अधिक कोचिंग सेंटर संचालित हैं, लेकिन डीआईओएस कार्यालय में सिर्फ 11 कोचिंग सेंटर ही पंजीकृत हैं। वहीं, अग्निशमन विभाग से केवल 15 कोचिंग सेंटरों ने फायर एनओसी ली है। अधिकांश संस्थान सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर छात्रों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। वहीं, जिले में संचालित 10 से अधिक लाइब्रेरी भी बिना पंजीकरण के चल रही हैं। 400 से अधिक नर्सिंग होम, क्लीनिक और अस्पतालों में से सिर्फ 297 के पास ही फायर एनओसी है। बाकी संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है। डीआईओएस डॉ. पूरन सिंह ने कहा कि अपंजीकृत कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। अगर वह नियमानुसार पंजीकरण और फायर एनओसी नहीं लेते हैं तो उन्हें बंद कराया जाएगा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि किसी भी कोचिंग सेंटर, अस्पताल, होटल, रेस्टोरेंट या व्यावसायिक प्रतिष्ठान का संचालन सुरक्षा मानकों के बिना नहीं होना चाहिए। संबंधित विभागों को भी फायर एनओसी मिलने के बाद ही पंजीकरण सुनिश्चित करना चाहिए। 2026 में अलीगढ़ में हुई अग्निकांड की मुख्य घटनाएं 1. तालानगरी स्टील फैक्टरी में बॉयलर ब्लास्ट और अग्निकांड : यह इस साल का सबसे बड़ा और भीषण औद्योगिक हादसा था। तालानगरी औद्योगिक क्षेत्र में मनकामेश्वर स्टील फर्नेश फैक्टरी में लोहा गलाने के दौरान भट्टी में एक जोरदार धमाका हुआ। इसकी चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। 2- सासनीगेट क्षेत्र के ओम एंटरप्राइजेज शोरूम में आग:थाना सासनीगेट क्षेत्र के तहत भदेशी रोड, माया गार्डन के पास हार्डवेयर और टायर सीलिंग के एक बड़े शोरूम ओम एंटरप्राइजेज में भीषण आग लगी। लगभग 30 से 35 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। 3- देहलीगेट खैर रोड पर कबाड़ गोदाम और डेयरी में आग : थाना देहलीगेट क्षेत्र के खैर रोड लाल मस्जिद के पास स्थित एक कबाड़ के बड़े गोदाम में तड़के अचानक आग भड़क उठी। बराबर में स्थित एक दूध की डेयरी को भी अपनी चपेट में ले लिया। 4. ई-कॉमर्स कंपनी के कंटेनर में आग : क्वार्सी थाना क्षेत्र के रामघाट रोड जनकपुरी के पास ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के पार्सलों से भरे एक विशाल कंटेनर में आग लग गई। कंटेनर के रखे लाखों रुपये के कीमती इलेक्ट्रॉनिक्स और कपड़े जलकर नष्ट हो गए। 5. मसूदाबाद में हिंदुस्तान पेट्रोल पंप पर अग्निकांड:मसूदाबाद बस स्टैंड के सामने स्थित हिंदुस्तान पेट्रोल पंप पर उस समय बड़ा हादसा होते-होते बचा, जब पेट्रोल टैंकर से ईंधन खाली करने के बाद एक बाइक की वजह से बनी गैस वेपर्स में चिंगारी लग गई। 6- ठंड के मौसम में थाना रोरावर क्षेत्र की एक गली में गरीब मजदूर परिवार ने कमरे के भीतर ठंड से बचने के लिए अलाव जलाया था। अलाव से झोपड़ीनुमा घर में आग लग गई, जिसमें झुलसकर छह महीने के मासूम देवांश की मौत हो गई। उसकी दो छोटी बहनें गंभीर रूप से झुलस गईं।

#CityStates #Aligarh #UttarPradesh #LucknowFire #AligarhNews #LucknowFireIncident #LucknowAnimationCentreFire #LucknowCoachingFire #YogiAdityanath #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 23, 2026, 09:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Aligarh: 50 में से 11 कोचिंग पंजीकृत, बस 15 के पास है फायर एनओसी, 10 से अधिक लाइब्रेरी चल रहीं बिना पंजीकरण #CityStates #Aligarh #UttarPradesh #LucknowFire #AligarhNews #LucknowFireIncident #LucknowAnimationCentreFire #LucknowCoachingFire #YogiAdityanath #VaranasiLiveNews