UP: सितंबर में हुई थी आईआईटी की टेक्नीशियन की सगाई, मंगेतर की इस बात आहत अंजू ने दी जान; नोट में लिखी ये बात

कानपुर में वेलेंटाइन डे पर मंगेतर से झगड़कर आईआईटी की जूनियर टेक्नीशियन अंजू कुमारी (26) के खुदकुशी मामले के दूसरे दिन रविवार सुबह झारखंड से मां और भाई राहुल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। घटना से स्तब्ध परिजनों ने मीडिया से बात करने से साफ इन्कार कर दिया। शाम चार बजे पोस्टमार्टम के बाद जब शव परिजनों को सौंपा गया तो बेटी का चेहरे देख मां चीख पड़ी। उन्होंने कहा कि अभी पांच महीने पहले सितंबर में सगाई की थी इतनी जल्दी दुनिया से विदाई ले ली। अंजू ने आईआईटी आवास टाइप एल रूम नंबर 102 में शनिवार को दुपट्टे के सहारे पंखे से फंदा लगा कर खुदकुशी की थी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम को कमरे में डायरी व कागज के कुछ फटे हुए टुकड़े मिले थे।

#CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurSuicide #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 16, 2026, 08:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: सितंबर में हुई थी आईआईटी की टेक्नीशियन की सगाई, मंगेतर की इस बात आहत अंजू ने दी जान; नोट में लिखी ये बात #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurSuicide #VaranasiLiveNews