IIT Kanpur Suicide: लैब जूनियर टेक्नीशियन ने लगाई फांसी, मंगेतर से बहस बनी वजह, सुसाइड नोट और डायरी बरामद
आईआईटी कानपुर परिसर में शनिवार को एक महिला कर्मचारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही थाना कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और फील्ड यूनिट के साथ साक्ष्य संकलित किए। कमरे से एक डायरी भी बरामद हुई है, जिसे जांच में शामिल किया गया है। पुलिस के अनुसार, मृतका अंजू कुमारी पिछले तीन वर्षों से आईआईटी कानपुर के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में लैब जूनियर टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थीं। घटनास्थल से सुसाइड नोट और कई हस्तलिखित पर्चियां बरामद हुई हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना से पहले महिला की अपने मंगेतर से बातचीत के दौरान बहस हुई थी, जिसके बाद उसने फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही कल्याणपुर पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलित किए।
#CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #IitKanpurSuicide #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 14, 2026, 15:41 IST
IIT Kanpur Suicide: लैब जूनियर टेक्नीशियन ने लगाई फांसी, मंगेतर से बहस बनी वजह, सुसाइड नोट और डायरी बरामद #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #IitKanpurSuicide #VaranasiLiveNews
