IIT JAM 2026: आईआईटी जैम के लिए खुली सुधार विंडो, किन विवरणों में कर सकते हैं संशोधन? जानें यहां

IIT JAM 2026: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे ने आईआईटी जैम 2026 के लिए फॉर्म सुधारने का एक और मौका दिया है। जिन छात्रों से आवेदन भरते समय कोई गलती हो गई थी, वे अब उसे ठीक कर सकते हैं। इसके लिए करेक्शन विंडो आधिकारिक वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in पर खोल दी गई है। उम्मीदवार यहां जाकर अपना नाम, जन्मतिथि, कैटेगरी जैसी जानकारी सही कर सकते हैं। यह सुविधा कुछ दिनों के लिए ही उपलब्ध रहेगी, इसलिए समय रहते सुधार जरूर कर लें। इन विवरणों में कर सकते हैं संशोधन उम्मीदवार केवल अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड से साइन इन करके ही बदलाव कर सकते हैं। कैंडिडेट्स नाम, कैटेगरी और जन्मतिथि जैसी कुछ ही जरूरी जानकारियों में संशोधन कर सकते हैं। परीक्षा 15 फरवरी को आयोजित की गई थी, और रिजल्ट 20 मार्च तक जारी होने की संभावना है। ऐसे में यह करेक्शन विंडो खासतौर पर उन उम्मीदवारों के लिए फायदेमंद है, जिनसे आवेदन फॉर्म भरते समय नाम, कैटेगरी या जन्मतिथि में गलती हो गई थी।

#Education #National #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 05, 2026, 09:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Education National



IIT JAM 2026: आईआईटी जैम के लिए खुली सुधार विंडो, किन विवरणों में कर सकते हैं संशोधन? जानें यहां #Education #National #VaranasiLiveNews