बोतल बंद पानी पीने से पहले पढ़ लें ये खबर: इस वजह से छह प्लांट के लाइसेंस निलंबित, पांच को नोटिस; दी चेतावनी

UP News: बोतल बंद पानी में लगातार कमी की शिकायत पर खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। जिले के 33 पानी के प्लांट में से पांच के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। पांच को नोटिस दी गई हैं और 19 नमूने लखनऊ लैब में भेजे गए हैं। निलंबित व नोटिस वाली प्लांट से 14 दिन में जवाब मांगा गया है। वहीं, 14 प्लांट पहले से ही बंद हैं। बोतलबंद पानी का चलन तेजी से बढ़ा है। लगातार प्लांट की संख्या भी बढ़ी है। मगर, कई प्लांट के मानक पूरा न करने के चलते गड़बड़ियों की शिकायत आ रही है। खाद्य विभाग लखनऊ के निर्देश पर अंतर जनपदीय टीम ने प्लांटों की जांच की। सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-2 कौशलेंद्र शर्मा ने बताया कि 19 प्लांटों की जांच में छह में ज्यादा गड़बड़ी पाई गईं। उनके लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। जांच के लिए लखनऊ लैब में भेजा गया है। निलंबित प्लांट में काम बंद करवाया गया है। मानक पूरा होने के बाद ही प्लांट में काम होगा। बताया कि निलंबित प्लांट मानक का पालन नहीं करती हैं तो उनके लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे। नमूने में गड़बड़ी मिलती है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।

#CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 05, 2026, 06:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बोतल बंद पानी पीने से पहले पढ़ लें ये खबर: इस वजह से छह प्लांट के लाइसेंस निलंबित, पांच को नोटिस; दी चेतावनी #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #VaranasiLiveNews