Meerut News: शिवम महाकालेश्वर मंदिर में देवी-देवताओं के विग्रह स्थापित
- जागृति विहार में हुआ पांच दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का समापनमाई सिटी रिपोर्टरमेरठ। जागृति विहार सेक्टर पांच स्थित नवनिर्मित शिवम महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार को पांच दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न हुआ। मंदिर के पुजारी पंडित कृष्ण गोपाल ने बताया कि शनिवार सुबह पीठ पूजन हुआ। इसके बाद प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया संपन्न की गई।हवन में मुख्य यजमान प्रीति व अश्वनी गुप्ता समेत अन्य श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं। अश्वनी गुप्ता ने बताया कि यह मंदिर वास्तु की प्रसिद्ध नागर शैली में बनाया गया है। महाराष्ट्र के कारीगरों ने इसका निर्माण किया। मंदिर का शिखर 71 फीट ऊंचा है। आचार्य विजय कांत कौशिक के निर्देशन में विद्वान पंडितों ने सभी अधिवास विधान संपन्न कराए।राहुल की टीम की ओर से राधा कृष्ण के स्वरूप में कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुतियां दीं। साथ ही भजनों से गुणगान किया। पूर्व पार्षद सचिन त्यागी ने बताया कि मंदिर में शिव परिवार, राम दरबार, राधा कृष्ण, मां काली, दुर्गा, हनुमान और लक्ष्मी नारायण के विग्रह स्थापित किए गए हैं। शिवलिंग पांच फीट ऊंचा है। कार्यक्रम का समापन भंडारे के साथ हुआ। इसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पीयूष शर्मा ने अपने पिता एससी शर्मा की स्मृति में वाटर कूलर दान किया। इस अवसर पर अरुण वशिष्ट, विपिन बंसल, दलजीत सिंह, रजनीश कौशल, गजेंद्र शर्मा, विपिन त्यागी, आरके शर्मा, अनुराग सक्सेना, नितिन त्यागी सहित अन्य मौजूद रहे।
#IdolsOfGodsAndGoddessesInstalledInShivamMahakaleshwarTemple #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 19:05 IST
Meerut News: शिवम महाकालेश्वर मंदिर में देवी-देवताओं के विग्रह स्थापित #IdolsOfGodsAndGoddessesInstalledInShivamMahakaleshwarTemple #VaranasiLiveNews
