दुलैहड़ की जनता का सेवक बनकर करूंगा काम : प्रधान मोनू
दुलैहड़ (ऊना)। ग्राम पंचायत दुलैहड़ से नवनिर्वाचित प्रधान मोनू ने कहा कि दुलैहड़ की जनता ने उन्हें जो प्यार, समर्थन और आशीर्वाद दिया है, वह उसके लिए हमेशा ऋणी रहेंगे। प्रधान मोनू ने कहा कि वह किसी राजनीतिक दल की विचारधारा से ऊपर उठकर पंचायत की सेवा करेंगे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि गांव के विकास और जनता के हित के लिए वह कांग्रेस के नेताओं के पास भी जाएंगे और बीजेपी के नेताओं के पास भी जाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच वर्षों तक वह ईमानदारी, पारदर्शिता और पूरी निष्ठा के साथ पंचायत की जनता की सेवा करेंगे। दुलैहड़ की जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे कायम रखना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। नवनिर्वाचित प्रधान मोनू ने गांव के विकास, युवाओं के लिए बेहतर अवसर, महिलाओं के सम्मान, स्वच्छता, पानी, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पंचायत में हर वर्ग को साथ लेकर विकास कार्य किए जाएंगे और जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल उनकी नहीं बल्कि पूरे दुलैहड़ गांव की जनता की जीत है।
#UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 29, 2026, 23:50 IST
दुलैहड़ की जनता का सेवक बनकर करूंगा काम : प्रधान मोनू #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews
