ईद पर अब्बू को मैं अपने हाथों से टोपी पहनाऊंगा : आलम
नवाबगंज। ईद पर अब्बू को मैं अपने हाथों से टोपी पहनाऊंगा। यह कहने वाला नन्हा आलम दुनिया में नहीं रहा। फरजाना के घर में ईद की खुशियां उस समय गायब हो गईं, जब उन्हें पता लगा कि उनके इकलौते बेटे आलम को जेसीबी ने कुचल दिया। फरजाना ने बताया की ईद को लेकर आलम अपने और अपने पिता रफीक अहमद के लिए बाजार से टोपी खरीद कर लाया था। अब्बू को खुद पहनाने की बात कही थी। पिता से मिलने ईंट भट्ठे पर जाने से पहले आलम ने मां फरजाना के बालों में कंगी करते हुए कहा था की मां जब मैं बड़ा हो जाऊंगा, तो अब्बू को काम करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आठ बहनों की शादी की जिम्मेदारी मेरी है। आलम की मौत के बाद मसीत गांव में मातम छा गया। फरजाना सभी बातें याद करते हुए बेहाल हो गई हैं। समझौते में जुटे लोग, मां ने दी तहरीर -------------गांव में कुछ लोग जेसीबी चालक और आलम के परिजनों के बीच समझौता कराने को देर रात तक जुटे रहे। लोगों ने बताया कि आलम का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। लेकिन, फरजाना अपने बेटे के लिए इन्साफ की मांग करती रहीं। फरजाना ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई है।
#IWillPersonallyMakeMyFatherWearACapOnEid:Alam #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 18, 2026, 06:22 IST
ईद पर अब्बू को मैं अपने हाथों से टोपी पहनाऊंगा : आलम #IWillPersonallyMakeMyFatherWearACapOnEid:Alam #VaranasiLiveNews
