Noida News: संदिग्ध मौत के मामले में पति की जमानत अर्जी खारिज

(अदालत से)माई सिटी रिपोर्टरग्रेटर नोएडा। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत से जुड़े मामले में सत्र अदालत ने आरोपी पति संदीप की जमानत याचिका खारिज कर दी। न्यायालय ने कहा कि आरोप गंभीर प्रकृति के हैं। मामला थाना इकोटेक-3 में दर्ज है। 15 सितंबर-2024 को पूनम संदिग्ध हालात में मृत मिली थी। मृतक के भाई ने घटना के संबंध में पति संदीप और ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बचाव पक्ष ने तर्क दिया कि 21 वर्षों के वैवाहिक जीवन में कभी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। सह आरोपी सास मिथलेश को पूर्व में जमानत मिल चुकी है। वहीं अभियोजन पक्ष ने कहा कि घटना वाले दिन मृतका की भतीजी ने फोन कर परिजनों को बताया था कि पूनम के साथ मारपीट की गई है। उसे जबरन कुछ खिलाया गया है। बाद में परिवार को जानकारी मिली कि पूनम का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया आरोपी की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता। इसलिए जमानत याचिका खारिज की जाती है।

#Husband'sBailPleaRejectedInSuspiciousDeathCase #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 10, 2026, 18:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: संदिग्ध मौत के मामले में पति की जमानत अर्जी खारिज #Husband'sBailPleaRejectedInSuspiciousDeathCase #VaranasiLiveNews