Panipat News: 15 से अधिक काॅलोनियों से गुजर रही एचटी लाइन, हादसों का खतरा
पानीपत। हाई टेंशन (एचटी)लाइन की चपेट में आने से दो दिन में एक बच्चे समेत दो की मौत हो चुकी है। शहर में 15 से अधिक कॉलोनी ऐसी हैं जिनके बीच से हाई टेंशन बिजली लाइन गुजर रही हैं। कई स्थानों पर तो घरों की छत से होकर लाइन जा जा रही है। जिससे हर समय जान का खतरा बना रहता है। इसके लिए कई बार बिजली निगम अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। शहर में बबैल रोड भारत नगर, शिव नगर, सतकरतार सिंह कॉलोनी, आठ मरला कॉलोनी, हाली कॉलोनी, खटीक बस्ती और धूप सिंह कॉलोनी में लोगों के घरों से होकर जा रही तारों के कारण लोगों को हर समय हादसा होने का खतरा सताता है। साथ ही खटीक बस्ती और आठ मरला कॉलोनी समेत अन्य जगहों पर हाइटेंशन तारों के कारण लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। कई बार लाइनों को शिफ्ट करने का प्लान तैयार किया गया है। प्रशासन ने संजय कॉलोनी में एक लाइन को शिफ्ट भी किया था। इसके बावजूद भी अन्य स्थानों पर लोगों के लिए जान का खतरा बना रहता है।
#HTLinePassingThroughMoreThan15Colonies #RiskOfAccidents #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 02, 2026, 03:18 IST
Panipat News: 15 से अधिक काॅलोनियों से गुजर रही एचटी लाइन, हादसों का खतरा #HTLinePassingThroughMoreThan15Colonies #RiskOfAccidents #VaranasiLiveNews
