HSSC Police Constable PMT: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पीएमटी के लिए प्रवेश पत्र जारी, 20 से होगा शारीरिक परीक्षा

Haryana Police Constable PMT Exam: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के तहत शारीरिक माप परीक्षा (PMT) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने पीएमटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 20 से 26 अप्रैल 2026 के बीच विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसके माध्यम से उम्मीदवारों की शारीरिक योग्यता का परीक्षण किया जाएगा। कब होगी शारीरिक परीक्षा हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती में शारीरिक परीक्षा (PMT/PST) एक अहमचरण होता है, जिसमें उम्मीदवारों की दौड़ के माध्यम से फिटनेस जांची जाती है। इस परीक्षा में पुरुष उम्मीदवारों को 2.5 किलोमीटर की दौड़ 12 मिनट में पूरी करनी होती है, जबकि महिला उम्मीदवारों को 1 किलोमीटर की दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होती है। वहीं, पूर्व सैनिक (ESM) उम्मीदवारों के लिए थोड़ी अलग शर्त रखी गई है, जिसमें उन्हें 1 किलोमीटर की दौड़ सिर्फ 5 मिनट में पूरी करनी होती है। सभी उम्मीदवारों के लिए तय समय के अंदर दौड़ पूरी करना जरूरी है, अन्यथा उन्हें इस चरण में असफल माना जाएगा।

#GovernmentJobs #CityStates #Haryana #National #Hssc #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 17, 2026, 07:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




HSSC Police Constable PMT: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पीएमटी के लिए प्रवेश पत्र जारी, 20 से होगा शारीरिक परीक्षा #GovernmentJobs #CityStates #Haryana #National #Hssc #VaranasiLiveNews