HRTC Employees Strike: नहीं माने एचआरटीसी कर्मी, आज से करेंगे हड़ताल, सरकार ने लगाया एस्मा, नई भर्ती का एलान

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की चालक-परिचालक यूनियन और सरकार के बीच मांगों को लेकर वार्ता में सहमति नहीं बन पाई है। मंगलवार को एसीसी (परिवहन) के साथ आयोजित बैठक बेनतीजा रहने के बाद यूनियन ने 24 जून की मध्यरात्रि 12 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया। हड़ताल के एलान के बीच हिमाचल सरकार ने प्रदेश में छह महीने के लिए एस्मा लागू कर कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की गई हैं। हालांकि, कर्मचारी अपने फैसले पर अडिग हैं। उधर, राज्य सरकार ने बस सेवाओं के सुचारु संचालन के लिए बुधवार से 656 अस्थायी चालकों की भर्ती शुरू करने का फैसला किया है। निजी ऑपरेटर मदद को सरकार के समर्थन में उतर आए हैं।

#CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HrtcEmployeesStrike #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 23, 2026, 18:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




HRTC Employees Strike: नहीं माने एचआरटीसी कर्मी, आज से करेंगे हड़ताल, सरकार ने लगाया एस्मा, नई भर्ती का एलान #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HrtcEmployeesStrike #VaranasiLiveNews