Chamba News: रात्रि भत्ता न मिलने से एचआरटीसी चालकों में रोष

कहा, बैठकों में बार-बार मिलते हैं सिर्फ आश्वासन संवाद न्यूज एजेंसीचंबा। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम चंबा डिपो के चालकों में लंबे समय से लंबित मांगों को पूरा न करने पर नाराजगी है। महंगाई भत्ता, रात्रि भत्ता और एरियर का भुगतान न होने से कर्मचारी खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। चालकों का आरोप है कि उच्च अधिकारियों के साथ हुई बैठकों में हर बार आश्वासन दिया जाता है, लेकिन उन वादों पर अमल नहीं किया जाता। ओवरटाइम का भुगतान लंबे समय से लंबित है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। नियमित वेतन व्यवस्था होने के बावजूद अतिरिक्त कार्य का भुगतान न मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एचआरटीसी चालक संघ के प्रधान हेम राज ने सरकार और निगम प्रबंधन को 31 मई तक का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि यदि तय समय सीमा के भीतर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन और काम छोड़ो आंदोलन शुरू करेंगे। इससे परिवहन सेवाओं पर सीधा असर पड़ सकता है।

#HRTCDriversAngryOverNon-paymentOfNightAllowance #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 15:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: रात्रि भत्ता न मिलने से एचआरटीसी चालकों में रोष #HRTCDriversAngryOverNon-paymentOfNightAllowance #VaranasiLiveNews