Hamirpur (Himachal) News: डिडवीं में बीच रास्ते खराब हुई एचआरटीसी बस, यात्री हुए परेशान

रैली-जजरी से हमीरपुर आ रही बस में आई तकनीकी खराबी, यात्रियों को करना पड़ा इंतजारसंवाद न्यूज एजेंसीडिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस सोमवार सुबह डिडवीं के पास अचानक खराब हो गई, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बस रैली-जजरी से हमीरपुर की ओर जा रही थी, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते बीच रास्ते में ही रुक गई।बस के खराब होने के बाद यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। बाद में उन्हें दूसरी बस के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और यात्रियों ने एचआरटीसी प्रबंधन के प्रति नाराजगी जताई। उनका कहना है कि बसों की नियमित जांच और रखरखाव न होने के कारण इस तरह की समस्याएं बार-बार सामने आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि बसों की समय-समय पर उचित मरम्मत सुनिश्चित की जाए, ताकि यात्रियों को असुविधा न झेलनी पड़े। एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि बस के खराब होने की सूचना मिलते ही उसे ठीक करवा दिया गया है।

#HRTCBusBreaksDownMidwayInDidvin #PassengersSuffer #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 04, 2026, 17:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hamirpur (Himachal) News: डिडवीं में बीच रास्ते खराब हुई एचआरटीसी बस, यात्री हुए परेशान #HRTCBusBreaksDownMidwayInDidvin #PassengersSuffer #VaranasiLiveNews